CG में कांग्रेस नेता की हत्या की साजिश! हरियाणा, ओडिशा और झारखंड से बुलाए गए शूटर, गुमनाम पत्र से हुआ खुलासा

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू की हत्या की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता को डाक के जरिए मिले एक गुमनाम पत्र में उनकी हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा किए जाने का दावा किया गया है।

पत्र के मुताबिक, जेल के भीतर से हत्या की साजिश रची जा रही है और इसके लिए हरियाणा, ओडिशा तथा झारखंड से पेशेवर शूटर बुलाने की तैयारी की गई है। शूटरों को हत्या के बदले बड़ी रकम देने की बात भी पत्र में लिखी गई है।

गुमनाम पत्र से हुआ साजिश का खुलासा

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू को डाक के माध्यम से एक गुमनाम पत्र मिला। इस पत्र में दावा किया गया है कि उनकी हत्या की योजना जेल के भीतर से बनाई जा रही है। इसमें दूसरे राज्यों से शूटर बुलाने और इस काम के लिए बड़ी रकम के लेन-देन का भी उल्लेख है। पत्र मिलने के बाद गुरप्रीत सिंह सिद्दू ने तत्काल पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कुछ दिन पहले घर के बाहर हुआ था जानलेवा हमला

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्दू पर उनके घर के बाहर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए थे। अब हत्या की साजिश से जुड़ा कथित गुमनाम पत्र सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

अंबिकापुर पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की शिकायत मिलने के बाद अंबिकापुर पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने गुमनाम पत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पत्र किसने भेजा और उसमें किए गए दावे कितने सही हैं। साथ ही जेल के भीतर से साजिश रचे जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारत पर्व : पीएम मोदी ने की छत्तीसगढ़ के...

रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और...

छत्तीसगढ़ में 8 हजार से अधिक पदों पर होगी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य...

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...