दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे है PM मोदी: बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित, पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू

रायपुर। पीएम मोदी विधानसभा चुनाव से पहले दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे 7 अगस्त को रायगढ़ आ सकते हैं। हालांकि अभी प्रधानमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन चर्चा है कि प्रधानमंत्री रायगढ़ में बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस दौरान वो जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में भी जनसभा संबोधित कर चुके हैं। यहां केंद्र सरकार से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट को भी प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया था।

बता दें, प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी ओम माथुर रायगढ़ आएंगे। वे बिलासपुर के अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी और चुनाव प्रभारी ओम माथुर के आने से पहले तीन बार गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ चके हैं। सबसे पहले वे 22 जून को दुर्ग जिले के दौरे पर थे। इसके बाद पीएम मोदी के आने से पहले 5 जुलाई को रायपुर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेने आए थे। हाल ही में 22 जुलाई को वरिष्ठ नेताओं से चुनावी रणनीति को लेकर एक-एक रिपोर्ट लेने के लिए आए हुए थे।

Exit mobile version