PM मोदी ने दिया इस्तीफा; राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र… पढ़िए

डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुँच राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंपा है। राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार कर लिया है और उन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने को कहा है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह इस्तीफा सौंपते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी दिल्ली में एनडीए की होने वाली बैठक से पहले राष्ट्रपति मुर्मू को इस्तीफा सौंपा है।

राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नई सरकार बनने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया।”

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक की शुरुआत सुबह 11.30 बजे हुई, जिसमें चुनावी नतीजों की समीक्षा करने के साथ ही सरकार गठन की संभावित रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की. इस पर गहन चर्चा के बाद ही पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...