CG में पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी: पिछले 10 दिनों में सैंकड़ों पशुओं को तस्करी होने से बचाया… अंतराज्यीय तस्करों का हो रहा भांडाफोड़

जशपुर। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध एवं तस्करी के फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

आज दिनांक 02.06.2024 के रात्री लगभग 01 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बागबाहर क्षेत्र के ग्राम छातासरई में 02 व्यक्ति पशुओं को मारते-पीटते तेजगति से हांकते हुये पैदल झारखंड की ओर ले जा रहे है इस सूचना को थाना प्रभारी बागबहार द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम छातासरई के पास मारते-पीटते हुये बैलों को ले जा रहे तस्कर तस्करों को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर उनका नाम पूछने पर वे अपना नाम दशरथो गिरी एवं कौशिक राउत बताये, उन दोनों के कब्जे से कुल 16 रास मवेशियों को जप्त किया गया एवं पूछताछ में उन्होंने उक्त बैलों को झारखंड प्रांत की ओर ले जाना बताया।अभियुक्त 1- दशरथो गिरी निवासी साननोई थाना चोपुआ जिला केंदुझर (ओडिशा) एवं 2-कौशिक राउत उम्र 58 निवासी पदमपुर थाना बड़गांव जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) साल का कृत्य उक्त धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें दिनांक 02.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. वीरेन्द्र कुमार सनमानी, आर. 582 दिनेश्वर यादव, आर. 28 आकाश कुजूर, आर. कोशमोश तिर्की एवं अन्य स्टाॅफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि – “पशु तस्करी के प्रकरण में जिला पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है, तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...