शांति से निकाय चुनाव कराने पुलिस की कार्रवाई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 4 बदमाश जिला बदर

बिलासपुर. नगरीय निकाय चुनाव से पहले हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शांतिपूर्ण चुनाव कराने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, मैडी राव सहित 4 आरोपियों काे जिलाबदर किया गया है। एसपी के प्रस्ताव पर कलेक्टर ने इन अपराधियों को तत्काल जिला छोड़ने का आदेश दिया है।

बदमाशों के खिलाफ थानों में जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो, चोरी, गुंडागर्दी, पैसों की अवैध वसूली जैसे कई अपराध दर्ज हैं। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष रूप से शांतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए लगातार सख्ती की जा रही है। इस दौरान जिले में गुंडे-बदमाशों और समाज में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...