भिलाई में मोबाइल लूट गैंग के मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया अरेस्ट… 2 अपचारी बालक समेत 4 अरेस्ट; पढ़िए

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले सरगना को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 5 मई 2025 को प्रार्थी अमित सिंह मेहरा पिता कुलदीप सिंह मेहरा उम्र 34 निवासी दलबीर भवन नंदनी रोड थाना छावनी द्वारा थाना खुर्सीपार आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05 मई 2025 को रात्रि में करीबन 10:30 बजे गोडवाना भवन के सोने खुर्सीपार मे 4 अज्ञात आये और मुझे रोक कर मेरा मोबाईल फोन, आधार कार्ड व गाडी की चाबी को झपट कर ले गये की शिकायत पर थाना खुर्सीपार मे अपराध कमांक 81/2025 धारा 304 (2),126 (1) बीएनएस कायम किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी खुर्सीपार द्वारा एक विशेष टीम बना कर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल से संबधित लोगो से पुछताछ किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिसमे कुछ लोगो को घटना स्थल के आस पास देखा गया। संदेहियो से पुछताछ किया गया दिनांक 01 जून 2025 को डबरापारा ओवर ब्रीज के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदेहियो के होने की सुचना मिलने पर घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर घटना का घटित करना स्वीकर करने पर आरोपी 01. नोहरदास मानिकपुरी पिता जगत दास मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी कैम्प 01 साक्षरता चौक के पास सुपेला के कब्जे से चाबी 02. नारायण यादव उर्फ गौरव पिता स्वं अशोक यादव उम्र 19 साल निवासी सिकोला भाटा दुर्ग के कब्जे से मोबाईल व अपचारी बालको के कब्जे से आधार कार्ड व घटना मे प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायीक रिमाण्ड पर एवं अपचारी बालको का समाजिक पृष्ठ भुमि भर कर किशोर न्यायालय भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वंदिता पनिकर प्रभारी थाना खुर्सीपार, प्र० आर० विनोद यादव, प्र०आर० आनंद तिवारी आरक्षक सुभाष यादव, चुमुक सिन्हा, हर्ष देवांगन, तेजप्रकाश साहू, एवं गोविन्द ठाकुर थाना खुर्सीपार की महत्वपुर्ण भूमिका रही। गिरफतार आरोपी 01. नोहरदास मानिकपुरी पिता जगत दास मानिकपुरी उम्र 19 साल निवासी कैम्प 01 साक्षरता चौक के पास सुपेला 02.नारायण यादव उर्फ गौरव पिता स्वं अशोक यादव उम्र 19 साल निवासी सिकोला भाटा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग एवं दो अपचारी बालक को पकड़ा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...