भिलाई में लूटपाट के दो फरार आरोपी को पकड़ाए: महिला का बैग लूट कर हो गए थे फरार… पुलिस ने टीम बना कर किया गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई में महिला से लूटपाट करने का मामला सामने आया है। भिलाई-3 पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोपही कि, महिला का बैग लूटकर ये फरार हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 392 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई नगर निरीक्षक राजेश कुमार साहू ने बताया कि सेन्ट्रल एवेन्यु रोड पर महिला से लुटपाट करने वाले युवको की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की थी।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई थी। मुखबिर की सूचना पर पीड़िता के बताए एक्टीवा CG 07 CK 8266 में सवार युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में युवको ने अपना नाम अमन सिंह और नकुल बेहरा बताया है। आरोपियों से पुलिस ने वाहन, मोबाइल जब्त किया है। आरोपियों को पकड़ने भिलाई नगर पुलिस की टीम में सउनि. सुरेन्द्र राजपुत, मनोज यादव आर. कुंदन सिंह ,हेमेन्द्र कुर्रे, तोषण चन्द्राकर, गजेन्द्र साहू शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...