दुर्ग में पुलिस आरक्षक के घर से नल की टोटी, शावर, फ्लश चोरी: पुलिस ने दर्ज किया केस, चोर को ढूंढने पूछताछ भी शुरू

भिलाई। आरक्षक के निर्माणाधीन मकान में चोरी हो गई है। आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है। अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि एमडी 301 वीर सावरकर नगर हीरापुर रायपुर निवासी अरुण कुमार वर्मा पुलिस मुख्यालय रायपुर में आरक्षक चालक के पद पर कार्यरत है।

ग्राम अमलेश्वर में प्रीति विहार कालोनी के सामने प्लाट लेकर मकान निर्माण पीड़ित करा रहा है। जिसका काम अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। 6 मई की रात मकान का निरीक्षण करने आरक्षक पहुंचा था। मकान को देख अपने घर लौट गया। 7 मई को कारपेंटर बसंत का फोन आया कि मकान का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है।

मकान के भीतर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। मकान से बाथरूम में लगे नल की टोटी, शावर, वाल मिक्चर, फलस सावर सामान पार हो गया। जिसकी कीमत 15 हजार रुपए आंकी गई है।

Exit mobile version