गृहमंत्री साहू की बैठक के बाद एक्शन में पुलिस: नाइट पेट्रोलिंग में 104 लोगों को पकड़ा…हथियार रखने से लेकर शराब पीकर घूमने वालों को पकड़ा

रायपुर/भिलाई। कल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायपुर और दुर्ग पुलिस के अधिकारियों की बैठक लिए थे। इस समीक्षा बैठक के बाद रायपुर पुलिस एक्शन में आ गई है। नाइट पेट्रोलिंग में अड्डेबाजों एवं सार्वजनिक जगहों पर नशेड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है। नाइट पेट्रोलिंग में 104 लोग धरे गए हैं।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की समीक्षा बैठक में रायपुर में पुलिसिंग में कसावट लाने के सख्त निर्देश के बाद बाद शनिवार रात सभी 22 थाना इलाकों में सघन वीकएंड नाइट पेट्रोलिंग हुई। इसमें अड्डेबाजों एवं सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। एन्टी क्राइम व साइबर यूनिट की टीम तथा ट्रैफिक टीम द्वारा भी सड़को पर शराब पीकर, हथियार रखकर वाहन चलाने वाले बदमाशो की चेकिंग की गई। इस अभियान दौरान कुल 104 लोगों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस का यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...

सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल...

दुर्ग। रायपुर के ग्राम गुढ़ीयारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को...