राजनांदगांव में पुलिस ने चलाया अभियान : सड़क पर मवेशी छोड़ने पर 7 मालिकों पर FIR दर्ज

राजनांदगांव। सड़क पर मवेशी छोड़े जाने वाले मवेशी मालिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राजनांदगांव में पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क पर बैठे मवेशियों के मालिकों की पहचान कर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में पशु चिकित्सा विभाग, गौ रक्षा समिति और गौ सेवक भी शामिल रहे। टीम ने जीई रोड पर बैठे मवेशियों के मालिकों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई की। टेक नंबर का विश्लेषण कर दोषी पाए गए मालिकों पर अपराध दर्ज किया गया है।

मवेशी मालिकों की पहचान होने के बाद सोमनी पुलिस ने 5 मवेशी मालिक और बसंतपुर पुलिस ने 2 मवेशी मालिक पर धारा 291 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने की बात कहते हुए मवेशी मालिकों को अपने मवेशियों को घर पर ही रखने कहा है।

Exit mobile version