CG – 4 टीम, चार दिशाएं… 80 से ज्यादा स्पा सेंटरों में एक साथ पुलिस की रेड: कई सेंटर से मिले आपत्तिजनक सामान, कई संचालक हिरासत में, काम करने वाली युवतियों की जांच जारी

Police raids more than 80 spa centres simultaneously

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर पुलिस ने स्पा सेंटरों में दबिश देकर सरप्राइज़ चेकिंग की है। पुलिस ने 80 से ज्यादा सेंटरों में दबिश देकर सरप्राइज चेकिंग की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक काम किया जा रहा है। इसके बाद CSP स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। शहर के चारों दिशाओं के स्पा सेंटरों में एक साथ सरप्राइज़ चेकिंग की गई। बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी है मौजूद रही। स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों की डिटेल लेकर पूछताछ की गई। कई स्थानों पर आपत्तिजनक सामान मिलने पर संचालकों को हिरासत में भी लिया गया है।

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, अति. पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, अति. पुलिस अधीक्षक (ICUW) ममता देवांगन, सीएसपी आजाद चौक अमन झा, सीएसपी सिविल लाइन्स अजय कुमार, सीएसपी नवा रायपुर करन कुमार उके, सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, डीएसपी ICUW रूचि वर्मा समेत शहर के सभी थाना प्रभारियों और लगभग 200 महिला एवं पुरुष बल मौजूद रहे।

चेकिग के दौरान रायपुर के स्पा सेटरों के संचालित होने संबंधी दस्तावेज, स्पा सेंटर में कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के निवासी लड़के लड़कियों के आधार कार्ड, निवास स्थान के संबंध में विस्तृत चेकिंग कार्यवाई की। पुलिस ने बताया कि सभी लोगों के दस्तावेज प्राप्त किया गया, जिसका सूक्ष्मता पूर्वक अवलोकन एवं विश्लेषण किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...