CG – 48 घंटों में पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी: इंस्टाग्राम में शादीशुदा महिला से दोस्ती करनी युवक को पड़ गई भारी… 17 टुकड़ो में शव को काटा गया था फिर रखा गया था फ्रीजर में… सऊदी अरब से कोरबा पहुंचे युवक के कत्ल की हकीकत की जाने सच्चाई

कोरबा। युवक के शव को टुकड़ों में काटकर पिट्ठू बैग और बोरी में भरकर बांध में फेंकने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में से एक महिला भी शामिल है। आपको बता दे कि, कोरबा जिले में युवक के शव के 17 टुकड़े कर स्कूल बैग सहित अलग-अलग बोरों में भरकर ठिकाने लगाया गया था। इस सनसनीखेज हत्या की वारदात को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पाली थाना क्षेत्र में हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के बाद एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने सऊदी से चैतमा पहुंचे मो.वसीम की हत्या के बाद बड़े ही इत्मीनान से लाश के टुकड़े करने के बाद उसे घर की फ्रीज में रखा गया। इसके बाद मौका देखकर लाश के टुकड़े अलग-अलग डैम में ठिकाने लगा दिये गये।

ग्राम चैतमा के पास गोपालपुर डैम में 17 टुकड़े में मिले युवक के शव के मामले ने दंपति को ओडिशा गिरफ्तार कर लिया है। मृतक वसीम की इंस्ट्राग्राम के माध्यम से राजा खान की पत्नी से दोस्ती हुई थी। मृतक के खाते से लगभग आठ लाख रूपये ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि हुई है। वसीम को मारने के लिए आनलाइन धारदार हथियार भी मंगाया गया था।

जानिए क्या था पूरा मामला –

गौरतलब है बुधवार को पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर के बांधाखार डेम के पास अगल अलग बोरियों में एक युवक के लाश के टुकड़े मिले थे। स्कूल बैग और बोरियों में लाश के टुकड़े मिलने की खबर मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने इस अंधे कत्ल को सुलझाने पुलिस की विशेष टीम बनाकर मामले की तफ्तीश का आदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने काफी छानबीन के बाद डेम के अंदर से भी बोरे में लाश के टुकड़े और एक पिट्ठू बैग से मृतक का पासपोर्ट और शव के टुकड़े मिले थे। पुलिस के हाथ लगे पहले साक्ष्य पास्पोर्ट के के आधार पर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश शुरू की गयी। पुलिस के हाथ लगा पास्पोर्ट मो.वसीम अहमद के नाम पर बना हुआ था, जो कि रांची का रहने वाला था।

स्वजनों ने पुलिस को बताया कि वसीम सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत था। आखिरी बार उसे एक जुलाई को मोबाइल पर बातचीत करने के बाद उसका स्वीच आफ है। पुलिस से मिली सूचना मिलने पर गुरूवार को कोरबा के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कटे हुए सिर के आधार पर रांची से आए उसका भाई मो तहसीन समेत रिश्तेदार मो हैदर, मो शहनवाज व साहिद अनवर ने वसीम के रूप में उसकी पहचान की।

मीडिया में चल रही खबर के मुताबिक साइबर सेल की जांच से पता चला कि बिलासपुर में रहने वाली एक विवाहित महिला के साथ उसकी (वसीम) लगातार बातचीत हो रही थी। बताया जा रहा है कि अंतिम बार भी उसके साथ बातचीत हुई और बिलासपुर के लोकेशन में उसका मोबाइल स्वीच आफ हो गया। इस आधार पर पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में पूछताछ कर रही है। इससे मामले में यह जानकारी सामने आई कि गिरफ्तार किए गए दंपति राजाखान व उसकी पत्नी रेहाना बिलासपुर के रहने वाले थे और ग्राम चैतमा में एक मकान किराया में लेकर निवास कर रहे थे।

इंस्ट्राग्राम से रेहाना ने वसीम से दोस्ती की थी और इस दौरान दोनों के मध्य इतने संबंध बन गए कि रेहाना ने उसका न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद पति व पत्नी दोनों वसीम को ब्लैकमेलिंग कर राशि वसूलने लगे। रेहाना से मिलने के लिए एक जुलाई को वसीम सऊदी अरब से दमनदीव पहुंचा। फिर वहां से दिल्ली एयरपोर्ट होते हुए बिलासपुर व चैतमा आया। यहां कुछ दिन राजा खान के घर पर भी रूका। बताया जा रहा है कि राजा खान ने वसीम की हत्या करने के लिए आनलाइन धारदार हथियार भी मंगाया था। जिसके माध्यम से वसीम को मारने के बाद 17 टुकड़ों में काटा और फ्रीजर में रख दिया। बाद में गोपालपुर बांध में जाकर बैग व बोरे में भर कर शव को ईंट के माध्यम से पानी में डूबा दिया।

Exit mobile version