स्मृतिनगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख की हादसे में मौत: नेशनल हाइवे में खड़े ट्रक से टकराई पल्सर…अस्पताल में मौत

भिलाई। पुलिस महकमे से एक दुखद खबर सामने आ रही है। स्मृतिनगर भिलाई पुलिस चौकी प्रभारी युवराज देशमुख की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे ड्यूटी पूरी कर राजनांदगांव जा रहे थे। तभी सोमनी थाना क्षेत्र के पास ठाकुरटोला टोल प्लाजा में हादसा हो गया। हाइवे में ट्रक खड़ा हुआ था। जिससे युवराज देशमुख की पल्सर जा टकराई।

युवराज देशमुख हेलमेट भी पहने थे लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि सिर व सीने पर चोटें खूब आई। खून ज्यादा बह गया था। आसपास के लोग तत्काल राजनांदगांव जिला अस्पताल लेकर गए। जहां आधे घंटे बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाइवे में लगातार ट्रकों का खड़ा रहना अक्सर हादसे की वजह बनी है।

घटना रात 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। रात 12 बजे अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सरल और मिलनसार पुलिस अधिकारी की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। स्मृतिनगर पुलिस चौकी में लगातार वे सक्रिय रूप से बेहतर काम कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...