छत्तीसगढ़ में पुलिस वालों पर लगा युवक के साथ मारपीट करने का आरोप: रायपुर के गुढ़ियारी में शिवमहापुराण कथा के दौरान हुआ कांड; देखिए वायरल वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रहीं है। गुढ़ियारी क्षेत्र के दही हांडी में शिवमहापुराण कथा के दौरान कांड हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिसवालों ने मिलकर एक बाउंसर की पिटाई कर दी है। इस पूरे घटना को कई लोगों ने अपने-अपने कैमरा में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

10 सेकेंड के वायरल वीडियो में एक युवक की पुलिसकर्मी पिटाई करते हुए दिख रहे है।

देखिए वीडियो;

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को गुढ़ियारी में आयोजित शिवमहापुराण कथा वाचन का अंतिम दिन था। कथा में भीड़ भी काफी थी। भीड़ के दौरान बाउंसर वीआईपी गेट में व्यवस्था को बिगाड़ रहा था।

इस बीच जब लाइन डीएसपी तिवारी मौके पर पहुंचे तो बाउंसर उनसे भी धक्का मुक्की करने लगा। ये देख वहां मौजूद पुलिस के अन्य कर्मचारियों ने बाउंसर की जमकर पिटाई कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाउंसर के करतूत की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से माफी मांगी और बाउंसर को अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस की तरफ से बाउंसर के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाउंसर को समझाइश के बाद जाने दे दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...