आज पाटन में BIG पॉलिटिकल इवेंट्स: CM भूपेश देंगे गांवों को सौगात, करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन…BJP की बड़ी सभा, विजय बघेल, अजय चंद्राकर संग जुटेंगे भाजपा के दिग्गज

भिलाई। आज दुर्ग जिले के पाटन में सियासत गरमाएगी। क्योंकि पाटन में सीएम भूपेश बघेल कई गांवों को सौगात देंगे। अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा बड़ी सभा करने वाली है। इस सभा को पाटन के पूर्व विधायक और मौजूदा सांसद विजय बघेल लीड करेंगे। बतौर प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री व प्रवक्ता अजय चंद्राकर शामिल हो रहे हैं। आज सबकी निगाहें पाटन पर टिकी होगी।

सीएम भूपेश यहां करेंगे दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 दिसंबर को दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से पाटन विकासखंड के ग्राम रानीतराई के लिए प्रस्थान करेंगे और ग्राम निपानी में दोपहर 3.20 बजे जल संसाधन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।


मुख्यमंत्री ग्राम निपानी से दोपहर 3.50 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे ग्राम सुरपा (बेल्हारी) में बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम आमालोरी, ग्राम मुर्रा, ग्राम सेलूद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम और ग्राम पतोरा (उतई) में श्री हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

भाजपा की सभा, जानिए क्या-कुछ होगा
दुर्ग जिले के सेलूद में भाजपा की बड़ी आमसभा होने जा रही है। 26 दिसंबर को होने वाली आमसभा में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों से लेकर राज्यसभा के सांसद से लेकर लोकसभा के सांसद, विधायक और पार्टी के आला पदाधिकारी जुटेंगे।

दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारियों ने बताया कि सेलूद में पार्टी की बड़ी आमसभा होने जा रही है। यह आमसभा 26 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से सेलूद स्थित रेस्ट हाउस के पास आयोजित होगी। भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम को ‘कांग्रेस भगाओ, छत्तीसगढ़ बचाओ’ का नाम दिया गया है। BJP पदाधिकारियों ने कहा कि भूपेश सरकार की कुनीति के खिलाफ ‘भाजपा की ललकार का प्रचण्ड आगाज’ करने जा रही है।

भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर को सेलूद में भाजपा की विशाल आमसभा होने जा रही है। इसकी तैयारियों में हम सब जुटे हुए है। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और कुरुद के विधायक अजय चंद्राकर,

पूर्व केबिनेट मंत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और दुर्ग संभाग में भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, दुर्ग जिला भाजपा प्रभारी पुरंदर मिश्रा, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पाटन विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने और दुर्ग जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर बतौर वक्ता उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पाटन मध्य मंडल के अध्यक्ष खेमलाल साहू, उत्तर पाटन मंडल के अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, पाटन दक्षिण मंडल के अध्यक्ष लालेश्वर साहू, कुम्हारी मंडल के अध्यक्ष पीएन.दुबे उपस्थित रहेंगे।