कांग्रेस प्रवेश पर सियासत: भाजपा पार्षद ने कहा-जिन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया, उन्हें भाजपा में शर्मिंदगी हो रही थी…चुनाव में पार्टी विरोधी किए थे काम, कुछ पुराने जाएंगे, नए आएंगे

भिलाई। निकाय चुनाव के बाद भिलाई की सियासी फिजां में जान आई है। सियासी उबाल हुआ है। कुछ सरगर्मी तेज हुई है। आज खुर्सीपार क्षेत्र के भाजपाई कांग्रेस का गमछा पहनकर सदस्यता ली। उनका कहना था कि, पार्टी में मनमुटाव ज्यादा है। अब कार्यकर्ताओं की कद्र नहीं होती। इस खबर के बाद भाजपा में खलबली मची।

भाजपा के सीनियर पार्षद श्यामसुंदर राव ने अपने लेटरहेड से एक बयान जारी किया है। ये बयान श्यामसुंदर राव की ओर से इसलिए आया है क्योंकि, आज कांग्रेस में शामिल होने वाले अधिकांश कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके ही वार्ड-45 बालाजीनगर से हैं। श्यामसुंदर राव का कहना है कि, आज जो लोग कांग्रेस की सदस्यता लिए हैं। वो सभी नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी में संलिप्त थे।

पार्टी के कहने के बावजूद प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किए हैं। उस शर्मिंदगी के कारण भाजपा छोड़कर कांग्रेस में पूर्ण रूप से चले गए। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कुछ पुराने जाएंगे और नए आएंगे। कारवां बनता चला जाएगा।

Exit mobile version