शर्मनाक मामला: रात में अचानक विज्ञापन बोर्ड पर चलने लगी अश्लील क्लिप, राहगीरों ने पुलिस से की शिकायत

शर्मनाक मामला

डेस्क। दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक सरकारी एजेंसी के विज्ञापन बोर्ड पर अचानक से अश्लील क्लिप चल गई। कनॉट प्लेस के डिजिटल साइन बोर्ड पर अश्लील क्लिप को चला देख एक राहगीर ने उसकी वीडियो बनाई और पुलिस से शिकायत की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, कनॉट प्लेस के एच ब्लॉक में एक डिजिटल बोर्ड लगा है और इस बोर्ड पर रात तकरीबन 10:30 बजे के करीब अचानक से अश्लील क्लिप चलने लगी। जिसके बाद राहगीर ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।

बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली में इसी तरह की घटना सामने आई थी। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर विज्ञापन के लिए लगाई गई स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलने लगी थी। इस घटना को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...