सीधी और परिसीमित भर्ती से चयनित 177 पर्यवेक्षकों का पोस्टिंग आदेश जारी… 200 पदों पर हुई थी भर्ती…देखिए चयन लिस्ट

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय द्वारा 4 मई को खुली सीधी भर्ती द्वारा चयनित 96 और परिसीमित सीधी भर्ती से चयनित 81 अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी कार्यपालिक अराजपत्रित सेवा में पर्यवेक्षक के पद पर वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2400(वेतन लेवल 6) में नियुक्ति प्रदान करते हुए पदास्थापना आदेश जारी कर दिया गया है।

नियुक्त पर्यवेक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा। पदस्थापना आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट http://www.cgwcd.gov.in/recruitment पर देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से पर्यवेक्षक के 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...