भिलाई टाउनशिप में आने वाले 5 दिन पावर सप्लाई रहेगी बाधित: एनुअल मेंटेनेंस के कारण अलग-अलग दिन विभिन्न क्षेत्रों में पड़ेगा असर; देखिये

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग के तहत टाउन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वार्षिक रखरखाव कार्य 2024-2025 के तहत टाउनशिप में विद्युत सिस्टम का मेंटेनेंस किया जा रहा है। यह कार्य ब्रेकडाउन को कम करने और सिस्टम की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच एचटी सिस्टम के निवारक रखरखाव के लिए टाउनशिप के विभिन्न हिस्सों में योजनाबद्ध शटडाउन किया जाएगा। इस दौरान सबस्टेशन, टैपिंग, डीपी, ओवरहेड लाइनों का मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर की ओवरहालिंग, पिन बदलना, लाइटनिंग अरेस्टर और डिस्क इंसुलेटर के काम किए जाएंगे।

यह मेंटेनेंस कार्य 19 नवंबर 2024 से 23 नवंबर 2024 तक किया जाएगा। इस दौरान निम्नलिखित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी:

  • 19 नवंबर 2024: रूआबांधा और रिसाली सेक्टर
  • 20 नवंबर 2024: डायरेक्टर बंगला और सेक्टर-9
  • 21 नवंबर 2024: सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा
  • 22 नवंबर 2024: सेक्टर-01
  • 23 नवंबर 2024: सेक्टर-06 का एक तिहाई हिस्सा और बीएमडीसी के कुछ क्षेत्र

इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से 1.30 बजे तक बाधित रहेगी। नगर सेवाएँ विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से इस मेंटेनेंस कार्य में सहयोग की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...