प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे का हुए शिकार… पीछे से ट्रक ने कार को मारी टक्कर, इलाज के लिए रायपुर लाए गए; आरोपी ड्राइवर अरेस्टेड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे का शिकार हो गए गई। इस टक्कर से जूदेव बाल बाल बचे है। एक्सीडेंट में उन्हें हलकी चोटें आई है। बताया जा कि यह हादसा मुंगेली में हुआ। बिलासपुर से रायपुर आने के दौरान उनकी कार को पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दी। इसके बाद प्रबल प्रताप को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है। हादसा मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।

बताया जा रहा है कि कार के सामने मवेशी आने पर ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार में गनमैन, ड्राइवर और प्रबल प्रताप जूदेव मौजूद थे। हादसे के बाद प्रबल प्रताप को रायपुर के बालाजी अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को तीन बार टक्कर मारी है। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ यह रोड एक्सीडेंट का मामला है। जबकि जूदेव इसे अपने ऊपर हमला बता रहें हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर मध्यप्रदेश के सतना ज़िले का निवासी है। वह ट्रेलर में सीमेंट लेकर जा रहा था। पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी ड्राइवर राम गणेश यादव को हिरासत में ले लिया है। वह मध्य प्रदेश के सतना जिले के पहाड़ी पश्मनिया पठार का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...