विधायक देवेंद्र की खुर्सीपार में गौरव यात्रा; दिनभर बारिश के बावजूद हाथों में तिरंगा लेकर‌ कार्यकर्ताओं के साथ की पदयात्रा…नन्हें-मुन्ने बच्चे बने भारत मां से बापू, देशभक्ति का दिखा गजब जज्बा

भिलाई। रविवार को विधायक देवेेंद्र यादव ने खुर्सीपार में आजादी की गौरव यात्रा निकाली। आजादी की गौरव यात्रा बेहद खास थी, क्योंकि आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में गौरव यात्रा निकाली गई और इस गौरव यात्रा में नेन्हे मुन्ने महात्मा गांधी, भारत माता,सुभाष चंद्र बोष आदि महापुरूषों का रूप धरे बच्चे भी इस यात्रा में शामिल हुए। जो बेहद आकर्षक था।

यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने पुष्प वर्षा करके महापुरूषों और भारत माता का गेटअप किए इन बच्चों का भव्य स्वागत किए। तिरंगा की भी जगह-जगह पूजा की गई और खुर्सीपार व छावनी के लोगों ने गौरव यात्रा कर रहे लोगों का भी दिल से स्वागत किया। देश की आजादी के 75 वां साल होने पर देश को आजादी दिलाने वीर शहीदों की याद में कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा कर रही है। सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पूरे प्रदेश भर में आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा कीशुरूआत शनि मंदिर श्रमिक नगर छावनी से शुरू की गई। इस पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए यात्रा वार्ड 40 पहुंची। यहां के हर गली मोहल्ले का भ्रमण करते हुए वार्ड 41 पहुंची। शकर नगर, चंद्रशेखर आजाद नगर, सोनिया गांधी नगर, गौतम नगर, बापू नगर, शास्त्री नगर, दुर्गा मंदिर वार्ड, न्यू खुर्सीपार, शहीद वीर नारायण सिंह नगर पहुंचे। जहां यात्रा का समापन किया गया।

हजारों की संख्या में लोगों की भीड़

विधायक देवेंद्र यादव की गौरव यात्रा में रविवार को हजारों की संख्या में लोगों शामिल हुए। बच्चे, युवा संग महिलाएं और पुरूष शामिल रहे। रविवार को दिन भर बारिश होती रही। देवेंद्र यादव सहित सभी लोगों दिन भर बारिश में भीगते रहे, लेकिन काफिला कम नहीं हुआ। देश भक्ति गीते में हाथ में तिरंगा लेकर लहराते हुए देवेंद्र यादव गौरव यात्रा के आगे चलते रहे और उनके साथ पूरा खुर्सीपार चलता रहा। पूरा खुर्सीपार और छावनी देशभक्ति की गीतों से गुंजता रहा और चारो और तिरंगा ही तिरंगा दिखाई दे रहे है।

खुद झूके पर तिरंगे को झूकने नहीं दिया

विधायक देवेंद्र यादव आजादी की गौरव यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वार्ड के सैकड़ों वृद्धजन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव वृद्धजनों काे प्रमाण कर उनका आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ते गए। दिन भर तिरंगे को ऊंचा उठाकर रखा तिरंगे को झूकने नहीं दिया। गौरव यात्रा में रथ पर में सवार भारत मात्रा की मूर्ति की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...