भिलाई में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का जोरदार स्वागत: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय के निवास में ठहरे, सुबह खैरागढ़ पहुंचकर किया धुआधार प्रचार

भिलाई। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां मंगलवार को रायपुर माना विमानतल पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में कुम्हारी, चरोदा, खुर्सीपार, पावर हाउस, सेक्टर 4 एवं सेक्टर 10 में समिति के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात उनका आगमन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के सेक्टर 9 स्थित निवास में हुआ। जहां उन्होंने समिति के कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं रात्रि विश्राम किया।

भिलाई प्रवास के दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्म जागरण औऱ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए किये जा रहे कार्यों पर समिति की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे।

महिला समिति की हुई बैठक
10 अप्रैल को श्रीरामनवमी के आयोजन के परिपेक्ष्य में आज समिति की महिला शाखा की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें सभी प्रखण्डों की अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन के दौरान सभी प्रखण्डों से आने वाली महिला शाखा की टीमों के कार्य विभाजन एवं तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...