भिलाई में प्रेग्नेंट महिला की मौत: 11 साल बाद हुई थी गर्भवती, रूटीन चेकअप के दौरान हुआ कांड… प्री ऑपरेशन इंजेक्शन के बाद निकलने लगा खून; अस्पताल पर आरोप!

भिलाई। दुर्ग जिले के छावनी क्षेत्र में गर्भवती महिला की मौत की खबर सामने आ रही है। वार्ड 40 राधा कृष्ना मन्दिर छावनी निवासी वंदना वैष्णव 8 माह की गर्भवती रूटीन चेकअप के लिए करुणा हॉस्पिटल पहुंची थी। बताया कजा रहा है कि, अस्पातल के डॉक्टरों ने बच्चे दानी का मुह खुलने की जानकारी देकर ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के पहले महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया था। इंजेक्शन के बाद महिला को ब्लीडिंग शुरू हुआ और ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जारहा है कि, महिला 11 साल बाद गर्भवती हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि, करुणा अस्पताल में महिला डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। मृतिका की पहचान वंदना वैष्णव, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...