छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू: चुनाव के पहले कांग्रेसियों का होगा प्रशिक्षण शिविर… विधायक देवेंद्र यादव ने जारी किया अनुशंसा पत्र… मनोज पांडे को दी गई जिम्मेदारी

भिलाई। विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में बूथ प्रबंधन सहित विधानसभा चुनाव की तैयारी के विभिन्न पहलुओं से प्रशिक्षित कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विधानसभा चुनाव के पहुलओं पर, विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे।

शिविर में प्रशिक्षार्थी के रूप में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त सेक्टर, जोन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रतिनिधिगण तथा विधानसभा क्षेत्र में निवासरत निगम, मंडल बोर्ड, आयोग में नियुक्त पदाधिकारीगण को प्रशिक्षित किया जायेगा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इसे लेकर प्रशिक्षण शिविर के लिए अनुशंसा पत्र जारी किए है।

जिसके साथ ही उन्होंने भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण शिविर के समन्वय एवं सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए मनोज कुमार पाण्डेय आत्मज- रमेश कांत पाण्डेय -पता-एच.नं.-43/12 वार्ड-21 मदर टेरेसा नगर केम्प-02 भिलाई जिला-दुर्ग (छ.ग.) को प्रभारी नियुक्त किया है।

विधायक यादव ने पूरी जिम्मेदारी उन्हें सौप दी। साथ ही पूरी उम्मीद जताई है कि मनोज पांडे पूरी जिम्मेदारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। ऐसी के साथ ही मनोज पांडे ने पूरा भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी जिम्मेदारी को निभाएंगे साथ ही उन्हीने इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए विधायक यादव का आभार जताया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

साहू समाज में धर्मांतरण रोकने 6 घंटे चली मैराथन...

रायपुर। धर्मांतरण के मुद्दे पर साहू समाज ने प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। इस संबंध में रायपुर के टिकरापारा स्थित...

आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के नीचे खड़े...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों और एक युवक की मौत...

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...