दुर्ग में राज्योत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर: छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा होंगे चीफ गेस्ट…MLA वोरा और देवेंद्र के साथ दुर्ग, भिलाई, रिसाली और चरौदा के मेयर भी होंगे शामिल

दुर्ग। कल एक नवंबर है यानि की छत्तीसगढ़ राज्य का 23 वां का स्थापना दिवस है। दुर्ग में राज्योत्सव कार्यक्रम 4ः30 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा द्वारा होगा। इस मौके पर विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे नवाचारों एवं विभागीय उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इस मौके पर विभागीय प्रदर्शनी के लिए 25 स्टाल लगाए गये है। साथ ही 9 फूड स्टाल भी लगाये गये है। जहां छत्तीसगढ़ी व्यजनों के साथ ही देशभर में प्रचलित व्यजनों का स्वाद भी मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्ग शहर विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, भिलाई महापौर नीरज पाल, भिलाई चरौदा महापौर निर्मल कोसरे एवं रिसाली महापौर शशि सिन्हा होंगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...