नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू: भाजपा की सम्भाग स्तरीय बैठकें 30 नवंबर और 1 दिसंबर को… CM साय से लेकर कई नेता होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने जानकारी दी है कि आगामी 30 नवंबर और 01 दिसंबर को नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के परिप्रेक्ष्य में भाजपा की सम्भागस्तरीय बैठकें आहूत की गई हैं। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, अरुण बंसल राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी ,गजेंद्र पटेल चुनाव पर्यवेक्षक ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री रोहरा ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में 30 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे बिलासपुर, सरगुजा एवं बस्तर संभाग की एवं 1 दिसंबर को सुबह 11 बजे रायपुर एवं दुर्ग संभाग की आवश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्य समिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसद (लोकसभा व राज्यसभा), विधायकगण, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष भाजपा, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर निगम महापौर, नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बैठक में अपेक्षित हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...