रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में व्याख्याता पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुल 854 पदों में ई-संवर्ग की शालाओं के लिए 424 पद और टी-संवर्ग की शालाओं के लिए 430 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

इन विषयों में होगी भर्ती
व्याख्याता भर्ती में हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत के साथ विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से जुड़े विषयों के पद शामिल हैं। विषयवार पदों का विवरण इस प्रकार है—
विषय
पद
हिन्दी
120
अंग्रेजी
120
संस्कृत
120
भौतिकी
94
राजनीति शास्त्र
100
इतिहास
100
भूगोल
100
अर्थशास्त्र
100
कुल
854
ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में कितने पद?
कुल 854 व्याख्याता पदों में 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए तथा 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए रखे गए हैं। भर्ती से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आरक्षण और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।
29 नवंबर को हो सकती है परीक्षा
व्याख्याता पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 बताई जा रही है। हालांकि परीक्षा की अंतिम तिथि और आवेदन से जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया की आधिकारिक पुष्टि विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही होगी।