MSME जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के. झा ने सीएम बघेल से की मुलाकात… 4 साल के कार्यकाल में मांगे पूरी होने पर जताया आभार… मुख्यमंत्री बोले – Thank You

भिलाई नगर। भेंट मुलाकात के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई आगमन पर शनिवार को अति व्यस्त कार्यक्रम के बीच एमएसएमई जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष के.के. झा ने उनसे भिलाई होटल में मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनसे अपनी डिमांड बताने कहा। इस पर अध्यक्ष झा ने कहा कि उनकी कोई डिमांड नहीं है। बल्कि पिछले 4 वर्ष के कार्यकाल में एमएसएमई के बैनर तले उन्होंने जो प्रमुख पांच मांगें रखी थीं वह सभी पूरी हो गईं, उसके लिए धन्यवाद देने आए हैं।

इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झा को कहा- थैंक्यू। उन्होंने कहा कि आपने जिस सहजता से स्वीकार किया कि आपकी सभी मांगें पूरी हो गई यह बड़ी बात है, इसके लिए भी थैंक्यू। मुख्यमंत्री की इस सरलता और सहजता पर झा ने कहा कि उनका यह सरल व्यक्तित्व ही उनकी सभी राजनीतिज्ञों में अलग पहचान बनाता है। झा ने मुख्यमंत्री को एक आभार पत्र भी सौंपा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...