President Police Medal 2026: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अफसर होंगे सम्मानित… IG रामगोपाल–SP शशि मोहन समेत 10 को सराहनीय सेवा पदक

रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े 982 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा मेडल और वीरता मेडल से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के ASI रामअवतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। वहीं 10 पुलिसकर्मी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। हालांकि, इस बार राज्य से किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं दिया गया है।

छत्तीसगढ़ से एएसआई रामअवतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान लंबे समय से की गई अनुशासित सेवा और कर्तव्यनिष्ठ कार्य के लिए दिया जा रहा है।

इसके अलावा राज्य के 10 वरिष्ठ और युवा पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें आईजी, एसपी, एएसपी, कमांडेंट और प्लाटून कमांडर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अफसर:

  • आईजी राम गोपाल
  • एसपी शशि मोहन सिंह
  • एसपी राजश्री मिश्रा
  • एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा
  • कमांडेंट निवेदिता पॉल
  • कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावते
  • अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल
  • एएसपी एम.एस. उनैज़ा खातून अंसारी
  • असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम
  • हजारी लाल साहू, प्लाटून कमांडर (वर्तमान पदस्थापना दिल्ली NCR)

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि ये सम्मान अधिकारियों के निरंतर समर्पण, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा में योगदान को देखते हुए दिए गए हैं। इन सम्मानों से प्रदेश पुलिस बल का मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस बात को लेकर चर्चा जरूर है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से किसी को भी वीरता पदक नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन में गड़ा खजाना बताकर बेचते थे नकली सोना,...

दुर्ग। जमीन में गड़ा हुआ खजाना और हंडे में मिले सोने की कहानी सुनाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश...

CG – शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश...

48 गांव अब भी अंधेरे में: बिजली की मांग...

CG गरियाबंद में अनोखी पहल: वर्षों से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों की भावुक अपील, बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र होने से अटका विद्युतीकरण गरियाबंद। जिले के राजा...

CG: बाइक खड़ी करने के विवाद में बुजुर्ग दंपती...

CG सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस...