छत्तीसगढ़ : PUBG गेम खेलने से परिजनों ने मना किया तो नाराज बच्चे ने पी लिया जहर, अस्पताल में हुई मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां मोबाइल गेम PUBG खेलने की लत ने एक बच्चे की जान ले ली। परिजनों ने गेम खेलने से मना किया तो कक्षा 10वीं के छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला दुगली थाना क्षेत्र के गुहाननाला गांव का है।

मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर नाराज कक्षा दसवीं के एक छात्रा ने जहर सेवन कर लिया. वहीं इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक छात्र के परिजनों को सौंप दिया है.

बताया जा रहा है कि ग्राम गुहाननाला निवासी लोकनाथ सोरी कक्षा दसवीं का छात्र था. जो मोबाइल चलाने का बहुत ज्यादा आदी हो गया था और मोबाइल में पबजी गेम भी खेला करता था. वहीं परिजनों ने दिनभर मोबाइल चलाने से मना करने पर छात्र नाराज हो गया और अपने खेत तरफ जाकर जहर सेवन कर लिया. छात्र के जहर सेवन करने की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच ...

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं।...

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...