CG – कार में लिखा था ‘PRESS’, हो रही थी शराब की तस्करी: पुलिस ने घेराबंदी कर के पकड़ा… लाखों की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ाई

CG

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने शराब की तस्करी करते एक तस्कर को पकड़ा है, जो कि कार में PRESS लिखकर तस्करी की इस घटना को अंजाम दे रहा था। यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने दरिमा नवानगर थाना क्षेत्र के अडची गांव में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने एक तस्कर को मौके से दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

आपको बता दें कि, तलाशी के दौरान लग्जरी इनोवा कार से 15 पेटी मध्य प्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार को भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है, जो पहले एक सरकारी शराब दुकान में काम करता था। नौकरी से हटाए जाने के बाद उसने अवैध शराब तस्करी का रास्ता अपनाया। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Exit mobile version