प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: दुर्ग में हुई नोडल अधिकारीयों की नियुक्ति… किसको-किसको मिलेगा छात्रवृति? ऑनलाईन आवेदन 31 मार्च तक करें और डिटेल्स जानिए

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तथा विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है। दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार 21 मार्च 2025 को सभी प्रभारी अधिकारियों की बैठक जिला शिक्षा कार्यालय में आयोजित की गई। दुर्ग जिले के युवाओं के लिए योजना अंतर्गत पंजीयन, आवेदन संबंधी प्रक्रिया हेतु विकासखण्डों में प्रभारियों के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया जाना है।

योजना में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो आवेदक हेतु यह अनिवार्य है कि वह किसी नियमित जॉब, नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो तो वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के लिए आवेदन के लिए एक ऑनलाईन पोर्टल (ीजजचेरूध्ध्चउपदजमतदेीपचण्उबंण्हवअण्पद) प्रारंभ किया है, जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र या स्वयं के मोबाईल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड संबंधित, शैक्षणिक योग्यता जैसे 10वीं, 12, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाईल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है। किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी।

इस योजना में आवेदन के उपरान्त युवाओं को चयनित होने पर सरकार के कार्पोरेट उपक्रम में एक साल की अप्रेंटिशशिप में रूपए 5000 रूपए प्रतिमाह मानदेय व संबंधित को एक वर्ष में 6000 रूपए में एक मुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा यह अप्रेंटिशशिप नियमित नियुक्ति नहीं है, यह अप्रेंटिशश्पि अनुभव प्राप्त करने के लिए है। यह केन्द्र सरकार की निःशुल्क योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...