स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने खेल में दिखाया टैलेंट…विजेताओं को पार्षद मीना और प्रिंसिपल डॉ. RN सिंह ने किया सम्मानित

भिलाई। स्वामी आत्मानन्द शासकीय इग्लिस स्कूल दीपक नगर दुर्ग में लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है। जहाँ गत वर्ष बोर्ड ब परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं इस वर्ष अपने प्रथम खेल वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने खेल में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद मीना सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ यादव ताम्रकार स्ना. महा. साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य प्राचार्य डॉ. आर एन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया। शाला की प्राचार्या शेफाली सोनी के द्वारा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत दिया गया। पार्षद मीना सिंह ने छात्रों को खेल के माध्यम से स्वस्थ्य रहने व विकास करने की सीख दी। कार्यक्रम में प्राचार्य आर.एन. सिंह ने कहा मेहनत से लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। सफलता को लेकर डॉ. सिंह ने बहुत सुंदर कहानी सुनाई।

हायर सेकेण्डरी विभाग की छात्राओं ने कु. ईश्वरी नायक राष्ट्रीय स्तरीय,कु. वर्षा साहू राष्ट्रीय स्तरीय वेला और आरती द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कर प्राप्त किए। इन छात्राओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने शाला व राज्य को वि गौरवान्वित किया। सभी छात्र – छात्राओं ने उत्साह के साथ खेलो में -भाग लिया। इस कार्यक्रम में सभी विभाग के शिक्षकों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया जिसमे कार्यक्रम सफल रहा।अंत में स्कूल की प्राचार्य शेफाली सोनी के द्वारा अतिथियो का आभार व्यक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...