भिलाई। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बड़े नेताओं का प्रदेश आना जाना लगातार जारी है। जहां आज राजनांदगांव में कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्य्क्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। वहीं अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। भिलाई में प्रियंका गांधी यहां एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी। 21 सितंबर को भिलाई में महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की तारीख और कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है।
राजनांदगांव में आज आयोजित भरोसे का सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश ने बताया कि प्रियंका गांधी 21 को भिलाई आएंगी। वहां विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।