जन चौपाल में सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं: जिले के विभिन्न विकासखंड से आए लोगों ने दिए आवेदन, जल्द निराकरण करने के दिए गए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जन चौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। पंचभाई ने जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उन आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

आज जनचौपाल में बैरन बाजार निवासी धानवाई निषाद ने अपने मकान में अवैध कब्जे की शिकायत, ग्राम भानसोज के जगमोहन बघेल ने बन्दोबस्त त्रुटी सुधार कराने, कोटा निवासी नवीन तांडी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील आरंग के रमेश कुमार पटेल ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत, धमेन्द्र जैन ने ग्राम निमोरा में स्कूल की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने, पारागांव निवासी अनुप निषाद ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने आवेदन दिया।

इसी प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने नहरों के कूड़ा कचरा डालने पर रोक लगाने, ग्राम भूमिया निवासी रामायण साहु ने अवैध निर्माण हटवाने, ग्राम बेमता निवासी विश्राम साहु ने अपनी कृषि भूमि के खाते मे नाम चढाने, पाडाभाट निवासी राजाराम टंडन ने विकलांग पेंशन बंद हो जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी तरह अन्य लोगों ने भी अपनी शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...