समस्या का समाधान करने भरी दोपहरी में बैठे कमिश्नर सर्वे और MIC मेंबर निरंकारी: कोसानगर में समस्याओं का अंबार…कल इन वार्डों में लगने वाला है कैंप

भिलाई। नगर निगम के महापौर नीरज पाल के निर्देश पर जन समस्या निवारण शिविर में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 5 कोसा नगर के सांस्कृतिक भवन में लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन करने पहुंचे थे।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे एवं एमआईसी मेंबर तथा स्थानीय वार्ड पार्षद संदीप निरंकारी इस दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे और त्वरित निराकरण योग्य आवेदनों का निराकरण कर रहे थे। आवेदन करने के लिए कुछ पेंशन के हितग्राही बबली कोरी, सुशीला देवी, ललिता गायकवाड, शांति बाई विश्वकर्मा एवं चंपा बाई भी शिविर में पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि कुछ समय से उन्हें पेंशन प्राप्त नहीं हो रहा है इसके लिए शिविर में आवेदन देने पहुंचे हैं, निगम आयुक्त के निर्देश और एमआईसी मेंबर की सक्रियता से इन सभी को अगले माह से पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा, यह सभी हितग्राही विधवा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर शिविर में पहुंचे थे।

शिविर में पानी, सफाई, पेंशन, बिजली, पट्टा आदि समस्याओं को लेकर लोगों के द्वारा आवेदन किया जा रहा है। ऐसे आवेदन जो त्वरित निराकरण योग्य हैं उनका समाधान शीघ्रता के साथ किया जा रहा है।

कोसा नगर के अलावा आज वैशाली नगर संस्कृतिक भवन, संतोषी पारा कैंप 2 वार्ड कार्यालय, वार्ड क्रमांक 41 औद्योगिक क्षेत्र छावनी के सामुदायिक भवन एवं सेक्टर 5 वार्ड क्रमांक 60 के सत् विजय ऑडिटोरियम में शिविर का आयोजन किया गया था जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन किया और निराकरण योग्य शिकायतों का अधिकारियों ने समाधान किया।

18 मई को इन वार्ड क्षेत्रों में लगेगा जन समस्या निवारण शिविर 18 मई दिन बुधवार को वार्ड क्रमांक 6 प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम के संजय नगर शीतला मंदिर में, वार्ड क्रमांक 21 कैलाश नगर कुरूद के सियान सदन में, वार्ड क्रमांक 34 वीर शिवाजी नगर वार्ड के दुर्गा मंच शर्मा कॉलोनी में, वार्ड क्रमांक 42 गौतम नगर के मदरसा रोड सामुदायिक भवन में एवं वार्ड क्रमांक 61 सेक्टर 6 पूर्व के लिए नगर निगम कार्यालय सेक्टर 6 में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...