ब्रेकिंग : प्रोफेसर राजीव प्रकाश बने IIT भिलाई के नये डायरेक्टर… प्रोफेसर रजत मूना का लिया स्थान

भिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार 19 सितंबर को आईआईटी भिलाई के नए निदेशक के रूप में प्रोफेसर राजीव प्रकाश की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। प्रो. प्रकाश ने अपनी पीएचडी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च मुंबई से की है। प्रो. प्रकाश आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में मैटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर थे। जहां उन्होंने डीन (आरएंडडी) के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने सात वर्ष एक वैज्ञानिक के रूप में सीएसआईआर (आईआईटीआर, लखनऊ) में भी कार्य किया है।

प्रोफेसर प्रकाश ने संस्थापक निदेशक, प्रोफेसर रजत मूना का स्थान लिया, जिन्हें आईआईटी भिलाई में पांच साल के सफल कार्यकाल के बाद आईआईटी गांधीनगर के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर मूना के नेतृत्व में, आईआईटी भिलाई में शिक्षा और अनुसंधान में अत्यधिक वृद्धि हुई है। वर्तमान प्रवेश प्रक्रिया के अंत तक छात्र संख्या 115 से बढ़कर लगभग 900 हो गई है, और इस अवधि के दौरान करीब 500 शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। दुर्ग जिले के कुटेलभाटा में अत्याधुनिक परिसर पूरा होने के करीब है,और जल्द ही शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के लिए तैयार हो जाएगा।

https://bhilaitimes.com/iit-bhilai-director-changed/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...