भिलाई में आज विसर्जन महोत्सव: सिविक सेंटर चौक में आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा किया जाएगा सम्मान समारोह…शहर के गणेश पंडालों व समितियों का किया जाएगा सम्मान, बांटे जाएंगे कई पुरस्कार

भिलाई। आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा विगत 6 वर्षों से गणेश विसर्जन को अनुठा एंव श्रद्धामय बनाने के उदेष्य से राजनांदगांव और रायपुर की तर्ज पर भिलाई में भी ‘श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल के 2 वर्षों के बाद इस क्रम को फिर आगे बढया जा रहा है।

इसी कडी में 09 सितम्बर को शाम 7 बजे से शहर में विराजित भगवान श्री गणेश को स्थापित करने वाली समितियां झांकी के रूप में सेंन्ट्रल एवेन्यू से निकलेंगी। इनके सम्मान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सिविक सेंटर तिराहा सेल परिवार चौक मंगल भवन के सामने ‘श्री गणेश विसर्जन महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

जिसकी संपूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई महापौर नीरज पाल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल होंगे ।


वर्ष 2022 में होने वाले इस आयोजन के तहत 09 सितम्बर की शाम 7 बजे से कतारबद्ध होकर गणेश पूजन समितियां पूरे भक्ति उल्लास के साथ झांकी के रुप में आगे बढ़ेगी और इन तमाम झांकियों का सम्मान सिविक सेंटर सेल परिवार चौक पर अतिथियों द्वारा किया जाएगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मिथलेश ठाकुर एवं संयोजक अनूभूति भाकरे ठाकुर ने बताया कि इस वर्श समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही स्व.प्रकाष भाकरे की स्मृति मे एक आर्थिक रूप से व्यक्ति को आर्थिक सहायता दी जाएगी।


आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे भव्य रूप से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में सम्मलित हों और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। .इस आयोजन को आकर्शक एंव भव्य बनाने के लिए विभिन्न संास्कृतिक कार्यक्रमो का समावेष भी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...