नप गए बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग के प्रोजेक्ट ऑफिसर: अपचारी बालकों ने की थी संप्रेक्षण गृह में तोड़…जांच के बाद सरकार ने जारी किया आदेश

भिलाई। अवर सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन विजया खेस्स ने दुर्ग जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय प्रभात सरल को सस्पेंड कर दिया है।

यह कार्रवाई संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग की अनुशंसा पर की गई है। बताया जा रहा है कि राज्य शासन के स्थानांतरण आदेश की अवहेलना करते हुए 21 अप्रैल 2022 को सरल ने ज्वाइन नहीं किया था।

इसी दौरान दुर्ग में संचालित बाल संप्रेषण गृह में बाल अपराधियों के द्वारा तोड़फोड़ और परीविक्षा अधिकारियों से गाली गलौज की गई। इसीके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक राज्य शासन ने बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय प्रभात सरल को शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग के अधीक्षक का अतरिक्त प्रभार सौंपा था।

शासन के आदेश पर विजय को 21 अप्रैल 2022 को दुर्ग जाकर अपना पदभार गृहण करना था, लेकिन उन्होंने ज्वाइनिंग नहीं दी। इसी दौरान दुर्ग पुलगांव स्थित बाल सम्प्रेषण गृह पुलगांव में रह रहे बाल अपराधियों ने वहां के परीविक्षा अधिकारी से जमकर गाली गलौज की।

यहां रह रहे चार अपराधियों ने उत्पाद मचाते हुए संप्रेक्षण गृह में रहे रहे दूसरे किशरों से गाली गलौज की और वहां का टी.वी, कूलर, दरवाजा, खिड़की, लाइट, बिजली बोर्ड, पंखा आदि में तोड़फोड़ की।

ऐसा करते हुए उन्होंने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। बाल सम्प्रेषण के परीविक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने 4 किशोरों के खिलाफ धारा 186,294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच करने पर संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग विजय प्रभात सरल लापरवाही को उत्तरदाई माना।

संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग ने 12 मई 2022 को शासन को राज्य शासन को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने परियोजना अधिकारी विजय प्रभात सरल को निर्देशों का उल्लंघन और अवहेलना करने का दोषी बताया। इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत विजय सरल को निलंबित किया गया है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान जन्मोत्सव पर भिलाई में हुए अनेक आयोजन: विधायक...

भिलाई नगर। पवनसुत हनुमान की जन्मोत्सव पर शहर भर में विभिन्न समितियों और मंदिर सहित अनेक आयोजनों में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल...

दुर्ग लोकसभा के BJP प्रत्याशी विजय बघेल ने किया...

भिलाई। सांसद विजय बघेल लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरे जोश और उत्साह के साथ जूट है। लगातार वे गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार...

दुर्ग निगम ने की नागरिकों से अपील… गीला, सूखा...

दुर्ग। दुर्ग में निगम प्रशासन द्वारा शहर में विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया गया है। बुधवार सुबह आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने वार्ड 52...

दुर्ग में लोकसभा चुनाव को हलके में लेने वाले...

दुर्ग। लोकसभा चुनाव -2024 को हलके में लेने वाले अधिकारी और कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। मतदान दल अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण...

ट्रेंडिंग