भिलाई: नेहरू नगर के Spa सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा… पुलिस की छापेमारी में मिले आपत्तिजनक सामान… संचालिका समेत 5 गिरफ्तार, ग्राहकों की मांग पर फोन कर बुलाई गई थी 2 काॅल गर्ल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने स्पाॅ सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। आपको बता दे की नेहरू नगर चौक स्थित ‘द ग्रीन डे स्पा’ में दबिश देकर पुलिस ने संचालिका सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार बताया जा रहा है। 25 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू नगर चौक स्थित ‘द ग्रीन डे स्पा’ में अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और कार्रवाई को अंजाम दिया।

दरअलस, दुर्ग की सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर चौक कोटक महिन्द्रा बैक के पास द ग्रीन डे स्पाॅ में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना को एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और सुपेला पुलिस को छापा मार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

पुलिस की टीम जैसे ही स्पाॅ सेंटर में दबिश दी तो युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में दिखाई दिये। पुलिस ने दो ग्राहकों और दो युवतियां, स्पां सेंटर की संचालिका को हिरासत में लिया और थाने लाया गया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में स्पां सेंटर की संचालिका संध्या कुमार ने फोन कर ग्राहकों की डिमांड पर काॅल गर्ल बुलाने की बात कबूल की। संचालिका ने बताया कि स्पां सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ अपराध क्रंमाक 857/2025 धारा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि. 1956 की धारा 3,4,5,7 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाइल, 1 नग लेनोवा का टेब, आधार कार्ड एवं 8 नग डायरी, 4 रजिस्टर एवं मोबाइल नम्बरो का डाटा व नगदी रकम 600 रूपए सहित 4 नग आपत्तिजनक वस्तुओं को जब्त किया गया।

प्रकरण में मुख्य आरोपी स्पा सेंटर मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय पेश किया गया।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, अमर सिंह, म.आर. स्वाती कुर्रे, एवं महिला रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा, महिला आरक्षक 755 योगिता साहू, महिला आर 60 सरस्वती ठाकुर, महिला आर 1496 दीपक साहू शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपी के नाम –

  • स्पा सेंटर संचालिका संध्या कुमारी, उम्र 34 साल, निवासी सुपेला
  • अरविंद यादव, उम्र 30 साल, निवासी सुपेला
    • आदित्य सिह, उम्र 29 साल, निवासी सुपेला
    • जैनम खातून, 24 साल की युवती निवासी, सुपेला
    • योगिता गंधर्व, 23 साल की युवती, निवासी सुपेला

      खबरें और भी हैं...
      संबंधित

      CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

      CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

      CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

      कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

      दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

      दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

      ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

      रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...