CG – देह व्यापर का खुलासा: पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, दोनों को भेजा गया जेल

Prostitution racket exposed

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने देहव्यापार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सहसपुर लोहारा पुलिस ने देह व्यापार के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई कीसहसपुर लोहारा पुलिस ने ग्राम लाखाटोला में लंबे समय से चल रही देह व्यापार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि इस संबंध में मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने लगातार निगरानी रखी। जांच के बाद ग्राम लाखाटोला निवासी ईतवारी खुटेल (40) और उनकी पत्नी ज्योति खुटेल (40) को देह व्यापार जैसी गंभीर गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। दोनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसडीएम न्यायालय लोहारा में पेश करने पर न्यायालय ने वारंट जारी किया। इसके आधार पर ईतवारी खुटेल को जिला जेल कवर्धा और ज्योति खुटेल को महिला जेल दुर्ग भेजा गया। कबीरधाम पुलिस ने समाज को भ्रष्ट और अनैतिक गतिविधियों से मुक्त रखने की प्रतिबद्धता जताई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...