तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में जन समस्या निवारण शिविर; डेढ़ दर्जन लोगों ने बनवाया आयुष्मान कार्ड, 3 को मिला पेंशन का लाभ… दवाई का छिड़काव भी हुआ, कल यहां लगेगा रिसली निगम का कैंप

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम क्षेत्र के तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में लगाए गए जन समस्या निवारण शिविर में बुधवार को 3 हितग्राही को पेंशन का लाभ देने औपचारिकता पूरी की गई। तीनों वृद्धा पेंशन के हितग्राही थे। बुधवार के शिविर में कुल 207 आवेदन मिले। इसमें से 131 मांग में 49 और 76 शिकायतों में 14 का निराकरण किया गया। इंटरनेशनल कॉलोनी के शिविर में केजू राम, रामाधार और संतरा देवी ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। पात्र होने पर इस माह से पेंशन देने दस्तावेज पूर्ण किया गया।

इसी तरह तालपुरी के चंद्रप्रकाश शर्मा ने मच्छर प्रकोप अधिक होने की शिकायत की थी। इस शिकायत का निराकरण करते स्वास्थ्य विभाग ने दवाई का छिड़काव किया। शिविर में पार्षद सविता ढवस, शीला नारखेड़े, सारिका साहू, रमा साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, धर्मेंद्र भगत, विधायक प्रतिनिधि के रूप में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेण्डे, मंडल महामंत्री राजू जंघेल व दशरथ साहू उपस्थित थे। शिविर में 25 लोगों ने आधार अपडेट कराया। वही एक ने आईडी जनरेट करा कर 43922 रुपए टैक्स की राशि निगम कोष में जमा कराया।

इसके अलावा 32 लोगों ने सड़क, नाली, संधारण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में वार्ड पार्षद ने अन्न प्राशन्न और गोद भराई की रस्म अदा की। गुरूवार को जनसमस्या निवारण शिविर सामुदायिक भवन पुरैना में लगाया जाएगा। इस शिविर में वार्ड-38 स्टोर पारा, वार्ड-39 एन.एस.पी.सी.एल. एवं वार्ड-40 पुरैना बस्ती के नागरिक समस्या मूलक आवेदन कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...