जनसंपर्क के दौरान भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी पाण्डेय ने कहा- भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रत्येक विवाहित महिला को सलाना मिलेगी 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता; तालाब में छठ पर्व की तैयारियों का जायजा भी लिए

भिलाई। भिलाई नगर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने आज जनसंपर्क के दौरान कहा- भाजपा ने बनाया है तो भाजपा ही संवारेगी, जनता भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इस बार कमल खिलायेगी। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत उन्होंने सुबह सेक्टर 5 एवं खुर्सीपार वार्ड 49 में जनसंपर्क किया। इस दौरान पाण्डेय ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार बनने पर प्रत्येक विवाहित महिला को सलाना 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। साथ ही नागरिकों को श्रीरामलला के भव्य मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। जनसंपर्क के दौरान पाण्डेय ने सेक्टर -2 तालाब पहुंचकर वहां छठ पर्व की तैयारियों को भी देखा और अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाये जाने पर चर्चा की।

अपने जनसंपर्क के दौरान पाण्डेय ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में भिलाई की जो दुर्दशा हुई है उससे सब आहत हैं। टाउनशिप में लोगों को साफ पानी तक नहीं मिल रहा है, खुले मैदान ओपन बार बन चुके हैं लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा। आप सभी के समर्थन से बनने वाली भाजपा सरकार में एक बार फिर एजुकेशन हब भिलाई ध्रुव तारे की तरह अपनी चमक बिखेरेगा। एक बार फिर कानून व्यवस्था दुरूस्त होगी और हमारा भिलाई फिर से शांति का टापू बनेगा।

पाण्डेय ने लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार बनने पर व्यवस्थाएं दुरूस्त की जायेगी और लोगों को उनका अधिकार दिलाया जायेगा। जनसंपर्क के दौरान पाण्डेय ने सेक्टर -2 छठ तालाब का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वहां आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने तथा सफाई व्यवस्था के संबंध में निगम के अधिकारियों से चर्चा की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...