रिसाली। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रिसाली के 40 वार्डो में रविवार को एक साथ नागरिक व जनप्रतिनिधि श्रमदान करेंगे। सुबह 10 से 11 बजे तक सफाई अभियान चलाएंगे। वही 2 अक्टूबर को स्वच्छता को लेकर निगम कार्यालय में क्षेत्र की महिलाएं रंगोली बनाएंगी। महापौर शशि सिन्हा ने बताया कि 1 अक्टूबर को श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन रिसाली क्षेत्र में एक साथ किया गया है। कार्यक्रम की शुरुवात मैत्री नगर फेस-6 के समीप गार्डन में सुबह 7 बजे से होगा। इसके बाद वार्ड पार्षद सुबह 10 बजे से देशव्यापी अभियान में शामिल होंगे।