ब्रेकिंग: दुर्ग के नए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने लिया चार्ज, कोंडागांव में बेहतर काम करने के बाद मिला है VVIP जिले का जिम्मा

दुर्ग। जिले के नये कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पदभार संभाल लिया है। मीणा इससे पूर्व कोंडागांव में कलेक्टर रह चुके हैं। इसके अलावा वे चिप्स के सीईओ एवं तकनीकी शिक्षा के डायरेक्टर तथा महासमुंद में जिला पंचायत सीईओ की भूमिका भी संभाल चुके हैं।

उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी उपस्थित रहे। साथ ही एसडीएम मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर कौशल, कोषालय अधिकारी राघवेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। मीणा 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आफिसर हैं।

उल्लेखनीय है कि कोंडागांव में अपने कार्यकाल मे मीणा ने शानदार काम किया। विशेष रूप से आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ाने में उनकी विशेष भूमिका रही।

वनोपज संग्राहकों को उपज का उचित मूल्य दिलाने शासन की नीति को बढ़ाने में उनकी भूमिका रही।
बस्तर में टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप यहां रिसॉर्ट्स विकसित किये। साथ ही पर्यटन केंद्रों का विकास भी किया।

दुर्ग जिला मुख्यमंत्री का क्षेत्र होने की वजह से हाईप्रोफाइल जिला माना जाता है। उनकी कार्यशैली को देखते हुए दुर्ग के लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...