SVEEP प्रोग्राम के अंतर्गत साई कॉलेज भिलाई और NSS द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित की गई Quiz एवं Speech प्रतियोगिता; देखिये विनर्स के नाम

भिलाई। साईं महाविद्यालय सेक्टर-6 भिलाई में SVEEP प्रोग्राम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से मतदान जागरूकता हेतु Quiz एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें Quiz प्रतियोगिता का विषय “भारत के संविधान एवं निर्वाचन प्रक्रिया” एवं भाषण प्रतियोगिता का विषय “लोकतंत्र के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका” रहा | SVEEP कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

Quiz प्रतियोगिता में कुमारी रिया नायक एमएससी प्रथम रसायन शास्त्र एवं भाषण प्रतियोगिता में पंकज कुमार चौधरी एमएससी प्रथम रसायन शास्त्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन डॉ विमल कुमार, डॉ प्रतिभा गुमास्ता एवं डॉक्टर दामिनी विश्वकर्मा के द्वारा किया गया एवं इस कार्यक्रम में NSS के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

उपयुक्त कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ डी बी तिवारी द्वारा छात्र-छात्राओं को भारत की निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई तथा लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। संपूर्ण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने में महाविद्यालय प्रबंधन समस्त प्राध्यापकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मोबाइल पर बात करने को लेकर खूनी विवाद, बड़े...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसगांव में मोबाइल फोन...

रायपुर में ED की दबिश, पंडरी और रवि नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई की खबर सामने आई है। शहर के पंडरी इलाके में ED की टीम...

बिलासपुर का युवक रूस में लापता, युद्ध में शामिल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी एक युवक के रूस में लापता होने का मामला सामने आया है। नौकरी की तलाश में...

बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ससुर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ससुर की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ) ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बहू...