स्टार प्रचारक @ छत्तीसगढ़: कल राहुल गांधी और रक्षामंत्री राजनाथ बस्तर में करेंगे प्रचार… कांग्रेस के पायलट और कन्हैया का भी बना प्लान, भूपेश के खिलाफ राजनांदगांव में अमित शाह दिखाएंगे दम-खम; प्रियंका और खड़गे… पढ़िए

  • राहुल गांधी कल बस्तर में, सचिन पायलट आज पहुंचेंगे छत्तीसगढ़
  • कल जगदलपुर और बालोद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सभा
  • 13 को कन्हैया कुमार भी देवेंद्र यादव के लिए मस्तूरी में मांगेंगे वोट
  • भूपेश के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव में दिखाएंगे दम-खम
  • प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का भी बन रहा छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में भी बड़े नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। आने वाले दिनों में विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक भी छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले है। कुछ दिनों पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर पहुंचे थे। अब कांग्रेस के भी बड़े नेता के दौरे शुरू होने वाले है। राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज यानि शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। आज वे जगदलपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं दूसरे दिन राहुल की सभा में भी वे मौजूद रहेंगे। वहीं बात की जाए भाजपा की तो आने वाले दो दिनों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भी छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। CM साय आज महासमुंद के तुमगांव और बस्तर के बीजापुर में प्रचार करेंगे।

कल बस्तर आ रहे राहुल गांधी
दरअसल बस्तर में PM नरेंद्र मोदी की सभा के बाद अब कांग्रेस सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी भी कल यानि 13 अप्रैल को बस्तर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू कर दी हैं। राहुल जगदलपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के लिए जनता से वोट मांगेंगे। राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट समेत कुछ राष्ट्रीय नेताओं की भी पहुंचने की संभावना है।

रक्षामंत्री राजनाथ भी छत्तीसगढ़ में करेंगे प्रचार
वहीं बात की जाए भाजपा के स्टार प्रचारकों की तो, कल यानि 13 अप्रैल को भाजपा के स्टार प्रचारक, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के 2 लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। रक्षामंत्री दंतेवाड़ा और बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे बस्तर और कांकेर के BJP प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। बलोद में राजनाथ सिंह भाजपा की चुनावी सभा विजय संकल्प शंखनाद महारैली को एजुकेशन सिटी जावंगा मैदान गीदम में संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर के छोटे आमावाल मे सभा के बाद अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दंतेवाड़ाआ रहे है,एक सप्ताह के भीतर ही 2 दिग्गज राष्ट्रिय भाजपा नेताओ का बस्तर आगमन होगा। 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में प्रथम चरण का चुनाव होना है बस्तर लोकसभा सीट अपने खाते मे जोड़ने के लिये भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के सभा की तैयारी पूरी हो चुकी है सभा स्थल का जायजा लेने भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक चैतराम अटामी के आदेशानुसार भाजपा जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी, सोशल मीडिया जिला संयोजक व विधायक प्रतिनिधि मोहन ठाकुर, कमल ठाकुर समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभा स्थल पहुंचे है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे राजनांदगांव
रविवार यानि 14 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ आएंगे। शाह राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के लिए वोट मांगेंगे। उनका कार्यक्रम खैरागढ़ में आयोजिय किया जाएगा। अमित शाह के विशाल आमसभा खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल मैदान होना है। सभा की तैयारी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मूणत ने वरिष्ठ नेताओं के साथ तैयारी का जाएजा लिया।

देवेंद्र के लिए कन्हैया कुमार मस्तूरी में मांगेंगे वोट
13 अप्रैल को जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बस्तर से चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे, तो वहीं दूसरी तरफ कन्हैया कुमार भी इसी दिन बिलासपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी देवेंद्र यादव के लिए मस्तूरी में सभा करने वाले हैं। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भदौरा खेल मैदान में सुबह 11 बजे कन्हैया कुमार की सभा होगी, जिसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

राजनांदगांव में आ रही प्रियंका गांधी!
दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना जताई जा रही है। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में प्रियंका गांधी की सभाएं तय हो रही हैं। संगठन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 20 अप्रैल को प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा बन सकता है। हालांकि अभी प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर आधिकारिक सूचना प्रदेश कांग्रेस संगठन को नहीं मिल पाई है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की भी हो सकती है दो सभा
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की दो संसदीय क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनमें जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में स्थानीय समीकरणों के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा कराने पर जोर दिया गया है। इसी तरह कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी जल्द ही कम से कम एक सभा कराने का प्रस्ताव है। इधर, खड़गे के चुनावी दौरे को लेकर भी हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दो सटोरी गिरफ्तार: Durg पुलिस ने Raid मार कर...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस ने सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों...

मतदान सुविधा केंद्र में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक आकर्षण...

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दिवस के पूर्व चुनाव ड्यूटी में संलग्न अधिकारी व कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल और पुलिस लाइन...

कुम्हारी बस हादसे के हीरोज का सम्मान: दुर्ग पुलिस...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा 9 अप्रैल को दुर्ग जिले के कुम्हारी में हुए बस हादसे में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (नेक...

भिलाई के व्यापारियों का महासम्मेलन: शहरभर के सैकड़ों व्यापारी...

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई के आवाहन पर भिलाई के प्रतिष्ठित होटल में पूरे भिलाई के व्यापारियों को यहां सम्मेलन आयोजित...

ट्रेंडिंग