राहुल गांधी का नाइट क्लब वाला वीडियो हुआ वायरल…बीजेपी ने शेयर कर कसा तंज… कांग्रेस ने भी दिया जवाब, देखिए Video

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का पब में पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट कर राहुल पर तंज कसा है। इस बीच, कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि राहुल एक दोस्त की शादी में हिस्सा लेने गए हैं और शादी समारोह में जाना अब तक अपराध तो नहीं है।

अमित मालवीय ने कसा तंज
बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी का एक लड़की के साथ बात करते हुए वीडियो ट्वीट कर कहा, ‘जब मुंबई पर हमला हुआ था तब भी राहुल एक नाइटक्लब में थे। जब उनकी पार्टी में घमासान छिड़ा है, तब भी वह वहीं हैं। उनमें निरंतरता है।’


कांग्रेस ने दी सफाई, पीएम मोदी पर निशाना
राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस की सफाई आई है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया है कि राहुल गांधी मित्र देश नेपाल में एक निजी शादी समारोह में हिस्सा लेने गए हैं। सुरजेवाला ने तंज भरे अंदाज में कहा कि राहुल पीएम मोदी की तरह बिन बुलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यहां केक काटने नहीं गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि निजी शादी समारोह में जाना अब तक तो अपराध घोषित नहीं हुआ है।


पार्टी, प्लेजर ट्रिप अब देश के लिए नई बात नहीं- रिजिजू
राहुल के इस वायरल वीडियो पर बीजेपी ने राहुल पर हल्ला बोल दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लगातार पार्टी, छुट्टियां, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है।

शाहजाद पूनावाला ने घेरा
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राजस्थान जल रहा है लेकिन राहुल गांधी पार्टी कर रहे हैं। राहुल पार्ट टाइम राजेनता नहीं है बल्कि पार्टी टाइम राजनेता हैं। ये पहली बार नहीं है। याद कीजिए उनका 26/11 के समय पार्टी मोड।

नेपाल की निजी यात्रा पर हैं राहुल
काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक राहुल काठमांडू में सीएनएन की रिपोर्टर रहीं सुमनीमा उदास की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। जो नेपाल में म्यांमार के राजदूत की बेटी हैं और यह उनका निजी दौरा है। सीएनएन’ की पूर्व संवाददाता सुम्निमा का विवाह नीमा मार्टिन शेरपा से हो रहा है। दुल्हन के पिता भीम ने बताया कि विवाह समारोह मंगलवार को होना है और 5 मई को बौद्ध स्थित हयात रीजेंसी होटल में एक रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। समाचारपत्र की खबर के अनुसार, कुछ अन्य अतिमहत्वपूर्ण भारतीय हस्तियां भी विवाह के लिए पहुंची हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...