CG – Spa Centre में रेड: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की आशंका… पुलिस ने दी दबिश, 5 गिरफ्तार

CG

बिलासपुर। शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों के संचालन की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

अभियान के तहत थाना क्षेत्र में संचालित कई स्पा सेंटरों में अचानक रेड डालकर सघन जांच की गई। पुलिस ने 36 मॉल स्थित एक्वा स्पा, व्यापार विहार स्थित एसीसी स्पा, भारतीय नगर का दर्शना स्पा, मैग्नेटो मॉल के पास एलिमेंट्स स्पा और महाराणा प्रताप चौक स्थित एक्वा-2 स्पा की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद स्पा प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्पा सेंटरों में नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर आगे भी जांच जारी रहेगी। शहर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई…….

  1. अविनाश लहरे (33), निवासी उसलापुर, थाना सकरी,
  2. ऋषभ सारथी (20), निवासी उसलापुर, थाना सकरी,
  3. मोहम्मद मोइन खान (33), निवासी टॉप्सिया तिलजला, थाना कराया, जिला परगना, पश्चिम बंगाल,
  4. मनीष जोशी (28), निवासी विद्यानगर, थाना तारबहार,
  5. अमन सेन (23), निवासी महाराणा प्रताप चौक, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...