बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19 करोड़ से अधिक का वसूला जुर्माना

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों में ट्रेनों के साथ रेलवे परिसरों में सघन टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान 60,822 अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। रेलवे ने इन यात्रियों से कुल ₹4,19,31,888 का जुर्माना वसूल किया।

टिकट जांच अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करना और रेलवे नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करना रहा।

अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वालों को भी किया जागरूक

रेलवे अधिकारियों ने बिना उचित टिकट यात्रा करने के साथ-साथ निर्धारित सीमा से अधिक लगेज लेकर सफर करने वाले यात्रियों को भी नियमों की जानकारी दी। यात्रियों से अपील की गई कि वे अतिरिक्त लगेज होने पर उसे नियमानुसार बुक कराकर ही यात्रा करें।

लगातार जारी रहेगा टिकट जांच अभियान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध और उचित टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे ने स्पष्ट किया कि टिकट जांच अभियान यात्रियों की सुविधा, रेलवे नियमों के अनुपालन और रेल राजस्व की सुरक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से टिकट जांच कर्मचारियों के साथ सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गोवंश का सिर कटा मिलने पर बवाल, हिंदू संगठनों...

राजनांदगांव। शहर के गौरीनगर तालाब में गोवंश का सिर कटा मिलने की घटना को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामले में एक संदिग्ध...

फेसबुक पर दोस्ती, मंदिर में शादी और सात फेरों...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंदिर में हुई शादी में सात फेरे नहीं होने का हवाला देकर विवाह को शून्य घोषित...

नवरात्रि पंडाल के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर बंधी...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नवरात्रि पंडाल के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक फैजान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...